कानपुर: आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ हुए शामिल
कानपुर: तकनीकी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को आईआईटी कानपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
CM Yogi Adityanath at @IITKanpur stresses innovation-industry synergy as the key to India’s growth. 🚀 #IITKanpur #YogiAdityanath #Innovation #IndustryCollaboration pic.twitter.com/hSDTGWZHlq
— The Vocal News (@thevocalnews) September 3, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार और उद्योग के बीच साझेदारी से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आईआईटी कानपुर के शोध कार्यों और तकनीकी नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि इनका लाभ उद्योग जगत को सीधे तौर पर मिलना चाहिए।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मुनींद्र अग्रवाल, डॉ. हैरिक विन और डिप्टी डायरेक्टर बृजभूषण सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।