कानपुर: आईआईटी सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, मिला भावुक सुसाइड नोट

 
कानपुर: आईआईटी सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, मिला भावुक सुसाइड नोट

कानपुर — कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोवा गार्डन अपार्टमेंट में सोमवार को 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर दीपक चौधरी ने आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र के जलगांव निवासी दीपक आईआईटी कानपुर में कार्यरत था और अपने साथी अमन गुप्ता के साथ किराए के फ्लैट में रहता था।

घटना कैसे हुई

पुलिस के अनुसार, रविवार रात खाना खाने के बाद दीपक और अमन अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह जब अमन ने दीपक को उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से नहीं खुला। झांकने पर दीपक फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

WhatsApp Group Join Now

मिला सुसाइड नोट

फॉरेंसिक टीम को कमरे से एक डायरी मिली जिसमें दीपक ने लिखा था—
"मैं पढ़ नहीं पा रहा हूं, मुझे नहीं हो पा रहा है। मैं फेल्योर महसूस कर रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।"
इस नोट को पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।

पुलिस और संस्थान का बयान

एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा— “यह बेहद दुखद घटना है। इस कठिन घड़ी में संस्थान मृतक के परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव मदद की जाएगी।”

Tags

Share this story