IMD Weather Update: मानसून की विदाई! देशभर में औसत से कम हुई बारिश, बिहार- झारखंड अलर्ट

Weather Update: देशभर से मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस बार देश में औसत से कम यानी 820 मिलीमीटर (mm) बारिश हुई जबकि किसी अल नीनो वर्ष में बारिश का दीर्घकालिक औसत 868.6 (mm) रहता है। वर्ष 2023 से पहले, भारत में लगातार चार वर्षों तक मानसून के मौसम में सामान्य’’ और सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई थी।विभाग ने बताया कि सकारात्मक कारकों के कारण अल नीनो देश में मानसून की बारिश को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर सका।दीर्घकालिक औसत (एलपीए) के 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत के बीच बारिश को सामान्य माना जाता है।भारतीय मानसून विभिन्न प्राकृतिक कारकों के कारण समय के साथ होने वाले अंतर्निहित उतार-चढ़ाव और बदलावों को संदर्भित करता है।
कुछ राज्यों में बारिश की संभवना
अभी पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों में धूप खिली रहेगी और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। यानी मानसून की विदाई होने के बावजूद देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल और तमिलनाडु में बारिश की सम्भावना है। बिहार में 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बादल बरसेंगे।
दिल्ली- नोएडा का मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। IMD ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभाावना नहीं है।
बिहार के मौसम का हाल
बिहार में 1 से 4 अक्टूबर तक झमाझम बारिश के आसार हैं. पूरे दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्व बिहार के सात जिलों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी हुआ है।