ढाका में मोदी बोले, मैंने 20-22 साल की उम्र में बांग्लादेश की आजादी के लिए दी थी गिरफ्तारी

 

Bangladesh: बंगलादेश के ढाका स्थित नेशनल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने बांग्लादेश की आजादी के लिए गिरफ्तारी दी थी. उन्होंने कहा कि मेरी उम्र उस समय 20-22 साल ही रही होगी जब मैंने और मेरे कई साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था.

राष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि मैं सभी भारतीयों की तरफ से बांग्लादेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं. मैं बॉन्गोबौन्धु शेख मुजिबूर रहमान जी को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने बांग्लादेश और यहां के लोगों  के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान की छोटी बेटी शेख रेहाना को गांधी शांति पुरस्कार 2020 दिया.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/ANI/status/1375410106339225603

बता दें कि यह पुरस्कार मरणोपरांत शेख मुजीबुर रहमान को दिया गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह भारतीयों के  लिए गर्व की बात है कि हमें शेख मुजीबुर रहमान को गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का अवसर मिला है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (यानि शुक्रवार) से दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर गए हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ हिस्सा लेने के लिए ढाका पहुंचे हुए हैं कोरोना काल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है.

ये भी पढ़ें: निकिता तोमर हत्याकांड के मामले में तौसीफ और रेहान को हुई उम्रकैद

Tags

Share this story