भारत ने ट्रेन से दागी अग्नि-प्राइम मिसाइल, 2000 किमी तक वार करने में सक्षम

 
भारत ने ट्रेन से दागी अग्नि-प्राइम मिसाइल, 2000 किमी तक वार करने में सक्षम

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। देश ने पहली बार ट्रेन से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सामरिक बल कमान (एसएफसी) और सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल करता है जिनके पास रेल-आधारित मोबाइल लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है।

रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से पहला परीक्षण

यह प्रक्षेपण एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया। यह लॉन्चर बिना किसी पूर्व तैयारी के रेल नेटवर्क पर चल सकता है और कम समय में मिसाइल दागने की क्षमता रखता है। इससे उपयोगकर्ताओं को पूरे देश में गतिशीलता और कम दृश्यता के साथ त्वरित प्रतिक्रिया का लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now

भविष्य की रक्षा रणनीति में मजबूती

अग्नि-प्राइम अगली पीढ़ी की मिसाइल है, जो अत्याधुनिक तकनीक और कई उन्नत फीचर्स से लैस है। इस सफल परीक्षण ने भारत की सामरिक क्षमता को और मजबूत कर दिया है और भविष्य की रक्षा रणनीति को नई दिशा दी है।

Tags

Share this story