अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति कोविंद बोले- महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक स्थिति बेहतर किया जाना बाकी

 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति कोविंद बोले- महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक स्थिति बेहतर किया जाना बाकी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि "देश में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है"

इस मौके पर राष्ट्रपति ने देश की महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वतंत्रता के लिए लगातार काम करना होगा क्योंकि केवल ऐसा करने से ही हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों को अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे’’

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1368743467334004739?s=20

साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर हैडल से ट्वीट कर देश की महिलाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी है. राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें"

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें: अब प्रियंका चोपड़ा विदेशियों को खिलाएंगी भारतीय खाना, जानें यहां…

Tags

Share this story