IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला Tata Curv ईवी कार, IPL में मचाया धमाल

 
IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला Tata Curv ईवी कार, IPL में मचाया धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जो कारनामा किया, वो शायद ही कभी देखा गया हो। बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले इस युवा बल्लेबाज़ ने अपने डेब्यू सीज़न में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ शतक है।

वैभव बने 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन'

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 में तूफानी स्ट्राइक रेट के लिए ‘Super Striker of the Season’ का अवॉर्ड मिला।

  • स्ट्राइक रेट: 206.55

  • मैच: 7

  • रन: 252

  • 6s/4s: 24 छक्के, 18 चौके

  • अवार्ड: ₹10 लाख और Tata Curv EV Car

डेब्यू में ही छा गए वैभव

वैभव ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया और अपनी पहली गेंद पर ही छक्का मारा। 20 गेंदों पर 34 रन की पारी ने सबका ध्यान खींचा। फिर 28 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली, जिसमें 35 गेंदों में शतक पूरा किया।

WhatsApp Group Join Now

सबसे कम उम्र में IPL सेंचुरी

वैभव सिर्फ 14 साल 32 दिन की उम्र में IPL में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ₹1.10 करोड़ में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ ₹30 लाख था।

अब तक के 'Super Striker of the Season' अवॉर्ड विनर्स:

  • 2018: सुनील नरेन (KKR) – 189.89

  • 2019: आंद्रे रसेल (KKR) – 204.81

  • 2020: कीरोन पोलार्ड (MI) – 191.42

  • 2021: हेटमायर (DC) – 168.05

  • 2022: दिनेश कार्तिक (RCB) – 183.33

  • 2023: मैक्सवेल (RCB) – 183.48

  • 2024: फ्रेजर मैकगर्क (DC) – 234.04

  • 2025: वैभव सूर्यवंशी (RR) – 206.55

Tags

Share this story