कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को डिजिटल इंडिया भारत सरकार का एमड़ी और सीईओ बनाया गया

 
कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को डिजिटल इंडिया भारत सरकार का एमड़ी और सीईओ बनाया गया

नई दिल्ली — केंद्र सरकार ने यूपी के कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अब डिजिटल इंडिया के एमडी और सीईओ होंगे। बिहार के बेगूसराय निवासी अखिल कुमार अपने करियर में कई अहम पदों पर कार्यरत रहे हैं और कुख्यात डकैत निर्भय गुर्जर के एनकाउंटर के बाद सुर्खियों में आए थे।

बहुआयामी शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अखिल कुमार तकनीकी और रणनीतिक शिक्षा में निपुण हैं। उन्होंने बीटेक (सिविल), मास्टर ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स, मास्टर इन इंटरनल अफेयर्स और एमफिल इन डिफेंस एंड स्ट्रेटेजी जैसी डिग्रियां हासिल की हैं।

चर्चित मुठभेड़ और पुलिसिंग करियर

अखिल कुमार गाजियाबाद, अलीगढ़, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, इटावा और अमरोहा जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं। 2005 में इटावा पोस्टिंग के दौरान चंबल के जंगलों में कुख्यात डकैत निर्भय गुर्जर से मुठभेड़ कर उसका एनकाउंटर किया था। निर्भय पर 200 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

WhatsApp Group Join Now

पहले भी केंद्र में दे चुके सेवाएं

यह पहली बार नहीं है जब अखिल कुमार केंद्र में काम करेंगे। साल 2010 में मेरठ रेंज में डीआईजी रहने के दौरान उन्हें केंद्र में बुलाया गया था। उन्होंने विदेश मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय में सेवाएं दीं और फिर उत्तर प्रदेश लौटकर कई अहम पद संभाले।

पारिवारिक और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि

अखिल कुमार का जन्म 1 जनवरी 1972 को बेगूसराय (बिहार) में हुआ था। उनके पिता का नाम जितेंद्र प्रसाद है। अपने सख्त और रणनीतिक फैसलों के लिए वे पुलिस बल में और जनता के बीच जाने जाते हैं।

Tags

Share this story