लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर IPS अफसरों का तबादला। 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव।

 
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर IPS अफसरों का तबादला। 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव।

लखनऊ, 31 जुलाई 2025 — उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादलों का आदेश जारी किया है। यह आदेश अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) प्रशांत कुमार द्वारा हस्ताक्षरित है और तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

तबादलों की इस सूची में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं, जिनमें यूपी-112 लखनऊ में तैनात श्रीमती मोहिनी पाठक को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ भेजा गया है।

तबादला सूची: सभी 15 ASP अधिकारी

क्रम अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पद
1 श्री मनेज सिंह अत्री अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस महाराजगंज
2 डॉ. अर्शना सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मुख्यालय, लखनऊ कमिश्नरेट कानपुर नगर
3 श्री धम्मचंद साजन पुलिस उपमहानिरीक्षक / मुख्य सुरक्षा अधिकारी, लखनऊ पुलिस मुख्यालय, लखनऊ
4 श्री प्रमोद कुमार यादव उप सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी
5 श्री राजेंद्र प्रसाद यादव अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी मुख्यालय, लखनऊ सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ
6 श्रीमती मोहिनी पाठक अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ
7 श्री अनुप कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, लखनऊ जनपद मऊ
8 श्री रंजन सिंह अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी ASP, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ
9 श्री अमय कुमार मिश्र उप सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, अयोध्या सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ
10 डॉ. अशोक कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू लखनऊ सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ
11 श्री कृष्ण कान्त सरोज अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बागपत क्षेत्रीय अधिकारी, मेरठ
12 डॉ. राजीव कुमार सिंह क्षेत्रीय अधिकारी, मेरठ सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ
13 डॉ. देशराज कटेरिया अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ASP (ग्रामीण), बागपत
14 श्री राहुल मिश्रा ASP, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ ASP (चोरी), जनपद देवरिया
15 श्री अरविंद कुमार वर्मा-I ASP (चोरी), देवरिया ASP, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ

सरकार का निर्देश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करना होगा। बिना प्रतीस्थापन के ही नवीन तैनाती स्थल पर जॉइनिंग सुनिश्चित करनी होगी। सूचना ईमेल/फैक्स के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story