कानपुर: कोर्ट पेशी के दौरान बोले इरफान सोलंकी- 2027 चुनाव को लेकर तैयार है पूरा प्लान
कानपुर में गैंगस्टर मामले में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की आज कोर्ट में पेशी हुई। लेकिन इस पेशी से ज्यादा सुर्खियों में उनका राजनीतिक बयान रहा। मीडिया से बातचीत के दौरान इरफान सोलंकी ने 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि 2027 में चुनावी मैदान में दो प्रत्याशी होंगे—एक सांसदी का चुनाव लड़ेगा और दूसरा विधायकी का। इस बयान ने कानपुर और आसपास की सियासत को गरमा दिया है।
Former MLA Irfan Solanki drops a political bombshell in Kanpur court—says 2027 will see both parliamentary & assembly battles. #IrfanSolanki #KanpurPolitics #UP2027 pic.twitter.com/V6Kw0hpRiM
— The Vocal News (@thevocalnews) September 17, 2025
पूर्व विधायक की पत्नी और मौजूदा विधायक नसीम सोलंकी ने भी उनके इस बयान का समर्थन किया। नसीम सोलंकी का कहना है कि परिवार और पार्टी, दोनों का फोकस आगामी चुनावों पर है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान समाजवादी पार्टी के भीतर चुनावी रणनीति और शक्ति संतुलन को लेकर अहम संकेत देता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा आने वाले दिनों में इस घोषणा को किस रूप में आगे बढ़ाती है।