सदगुरु, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल Isha Gramotsavam 2025 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे।
कोयंबटूर: भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण खेल महोत्सव ईशा ग्रामोत्सव इस साल 183 स्थानों पर आयोजित हुआ जिसमें 63,220 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अब यह प्रतियोगिता अपने भव्य समापन की ओर बढ़ रही है। 21 सितंबर 2025 को ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर स्थित आदियोगी परिसर में इसका ग्रैंड फिनाले होगा।
इस अवसर पर सद्गुरु, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, शतरंज ग्रैंडमास्टर वैशाली रामेशबाबू और पैरा ओलंपियन भावना पटेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे

महिला खिलाड़ियों की रिकॉर्ड भागीदारी
इस वर्ष 12,227 से अधिक महिलाओं ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सद्गुरु ने सोशल मीडिया पर कहा कि कई महिलाओं ने बचपन के बाद पहली बार खेल में हिस्सा लिया और उनकी ऊर्जा और उमंग देखकर खुशी होती है
सेमीफाइनल और फाइनल
फाइनल से पहले 24 पुरुषों की वॉलीबॉल और 18 महिलाओं की थ्रोबॉल टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इस साल विशेष आकर्षण के रूप में पैरा वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित होगी
पुरस्कार और सांस्कृतिक रंग
विजेताओं के लिए ₹67 लाख का इनाम रखा गया है। पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के विजेताओं को ₹5 लाख दिए जाएंगे। साथ ही, लोकनृत्य वल्ली कुम्मी, ओयिलट्टम, पंछारी मेलम, चेंडा मेलम और पुली वेषम जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 2,000 महिलाएं पारंपरिक वल्ली कुम्मी नृत्य प्रस्तुत करेंगी
खेल और परंपरा का संगम
2004 में सद्गुरु द्वारा शुरू किया गया यह महोत्सव ग्रामीण भारत के आम लोगों को खेलों और परंपरा के माध्यम से जोड़ने का एक अनूठा मंच है। यहां प्रोफेशनल खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाता, ताकि मजदूर, किसान और गृहिणियां भी खेल का आनंद ले सकें