जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, रेलवे पर भी पड़ा असर – 45 की मौत, कई ट्रेनें रद्द
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन ने मंगलवार को कहर बरपा दिया। आपदा में अब तक 45 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालात इतने बिगड़े कि रेल सेवाओं पर भी इसका सीधा असर पड़ा। कठुआ-माधोपुर (पंजाब) के बीच रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आपदा के चलते कुल 38 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 10 ट्रेनों की यात्रा बीच में ही समाप्त करनी पड़ी। इसके अलावा, कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित शुरुआती स्टेशन से न चलकर बीच के स्टेशनों से शुरू की जाएंगी।
बीच स्टेशनों से शुरू होने वाली ट्रेनें
-
जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस अब लुधियाना से चलेगी।
-
श्री माता वैष्णो देवी–चेन्नई सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन से शुरू होगी।
-
जम्मू तवी–गुवाहाटी ट्रेन रुड़की से चलेगी।
-
जेहलम एक्सप्रेस अब अंबाला से चलेगी।
-
मार्टर कैप्टन तुषार महाजन–दुर्ग हजरत निजामुद्दीन से शुरू होगी।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
-
नई दिल्ली–जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस (12425)
-
अजमेर–जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस (12413)
-
कानपुर सेंट्रल–जम्मू तवी एक्सप्रेस (12469)
-
पुणे–जम्मू तवी एक्सप्रेस (11077)
-
हावड़ा–जम्मू तवी एक्सप्रेस (12331)
-
नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा (22439, 22461, 12445)
-
अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा (26405)
-
कन्याकुमारी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा (16317)
-
जम्मू तवी–नई दिल्ली (12426)
(सूची लंबी है, रेलवे ने यात्रियों को आधिकारिक नोटिस से अपडेट रहने की सलाह दी है।)
रेलवे विभाग ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। हालात सामान्य होने के बाद सेवाएं बहाल की जाएंगी।