Jawaharlal Nehru Death Anniversary: नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि आज, जानें देश के पहले प्रधानमंत्री की जिंदगी से जुड़े 2 रोचक किस्से

 
Jawaharlal Nehru Death Anniversary: नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि आज, जानें देश के पहले प्रधानमंत्री की जिंदगी से जुड़े 2 रोचक किस्से

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज की आज 27 मई  को 59वीं पुण्यतिथि है। जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया. 'हिन्द के जवाहर' को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

WhatsApp Group Join Now

नेहरू की जिंदगी से जुड़े 2 रोचक किस्से

किस्सा नंबर 1


1951 में पहले आम चुनाव होने थे। तमाम दिक्कतों के बीच अलग-अलग मुद्दे थे। लेकिन इन दिक्कतों के बीच जो सबसे बड़ी समस्या थी वो फॉरेन रिजर्व यानी डॉलर की कमी थी। ऐसे में उस साल सरकार के पास एक रिपोर्ट आई कि भारतीय महिलाएं कॉस्मेटिक सामान खरीदने में सबसे ज्यादा खर्च कर रही हैं। ये सभी सामान विदेशों से आयात होते थे, जिसके लिए डॉलर खर्च करने पड़ते थे। ऐसे में नेहरू सरकार ने फौरन कॉस्मेटिक्स के आयात पर बैन लगा दिया। नेहरु के पर्सनल सेक्रेटरी एमओ मथॉई ने अपनी किताब 'माय डेज विथ नेहरू' में लिखा है कि सरकार के इस कदम से महिलाओं में काफी गुस्सा था और वो इस बैन को हटवाना चाहती थीं। लेकिन नेहरू ऐसा कर नहीं सकते थे। ऐसे में उनके दिमाग में एक विचार आया कि क्यों न भारत खुद अपना एक कॉस्मेटिक ब्रैंड बना ले। इस पर उन्होंने अपने दोस्त और बिजनेसमैंन जेआरडी टाटा से कहा कि वो ऐसे स्वदेशी ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाएं, जो इंटरनेशनल ब्रैंड्स को टक्कर दे सकें। इसके बाद टाटा ने 1952 में मुंबई के पेडर रोड में लैक्मे कंपनी की शुरुआत की। धीरे-धीरे ये कंपनी नेल पॉलिश, लिपस्टिक, आईलाइनर जैसे प्रोडक्ट लॉन्च किए। 1961 में लैक्मे कंपनी की कमान जेआरडी टाटा की पत्नी नोएल ने संभाली। बाद में 1998 में इसे हिंदुस्तान लीवर ने खरीद लिया।

किस्सा नंबर 2


नेहरू के निजी सचिव रहे एमओ मथाई ने अपनी किताब 'माय डेज विथ नेहरू' में लिखा है- जब नेहरू प्रधानमंत्री बन गए तो उनके पास हमेशा पैसों की किल्लत रहती थी। जितना जेब खर्च होता था, वो भी वो किसी जरूरतमंद को दे देते थे। इससे तंग आकर मथाई ने उनकी जेब में पैसा रखना ही बंद कर दिया। इस पर भी नेहरू ने लोगों की मदद करनी नहीं छोड़ी और कोई जरूरतमंद सामने आ जाए तो वो किसी और से पैसे मांगकर उसे दे देते थे। मथाई ने इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर वो पैसे मांगें तो एक बार में 10 रुपए से ज्यादा न दें। आखिर में मथाई ने एक उपाय निकाला और वो नेहरू की तनख्वाह का एक हिस्सा पहले से ही अलग रखने लगे, ताकि कहीं ऐसा न हो कि उनकी पूरी सैलरी लोगों की मदद करने में ही खर्च हो जाए। 

ये भी पढ़ें: Sajjan Singh Verma- पंडित प्रदीप मिश्र और धीरेंद्र कृष्ण पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, वायरल हो रहा वीडियो

Tags

Share this story