Jolly LLB 3 स्टार्स कानपुर पहुंचे, पुलिस आयुक्त और वकीलों ने किया सम्मानित

 
कानपुर में Bollywood के Jolly LLB और असली Jolly LLB आमने-सामने

कानपुर एयरपोर्ट पर बुधवार (10 सितंबर 2025) को फिल्म Jolly LLB 3 के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, बार एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष इन्दीवर बाजपेयी, महामंत्री अमित कुमार, लायर्स एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष दिनेश वर्मा और महामंत्री राजीव यादव ने कलाकारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर आगामी फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कानपुर में ट्रेलर लॉन्च और प्रमोशन

कलाकारों की यह यात्रा कानपुर में फिल्म के प्रमोशन के लिए थी। शहर के रेव थ्री मॉल में Jolly LLB 3 का ट्रेलर लॉन्च और विशेष प्रोमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कलाकार विशेष रूप से कानपुर पहुंचे, जहाँ स्थानीय प्रशंसकों और वकील समुदाय ने भी उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now

कानपुर में Bollywood के Jolly LLB और असली Jolly LLB आमने-सामने

शहर के वकील समुदाय से जुड़ाव

फिल्म का विषय न्याय और अदालतों से जुड़ा होने के कारण कानपुर के वकीलों ने इसे अपने दिल के करीब माना। यही वजह रही कि बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन ने कलाकारों से सीधे मुलाकात की और फिल्म की सफलता की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।

Tags

Share this story