कानपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एडीजी ट्रैफिक के सत्यनारायण ने दिए निर्देश
कानपुर। प्रदेशभर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर एडीजी ट्रैफिक के सत्यनारायण सोमवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीसीपी दक्षिण कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए एडीजी ट्रैफिक ने कहा कि अब नौबस्ता-हमीरपुर-सागर हाईवे (NH-34) पर बाइक सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य होगा। बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट लगाना जरूरी होगा।
सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
-
डीसीपी ट्रैफिक को सड़क हादसे कम करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।
-
शहर में सभी अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए।
-
NHAI और ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ समन्वय कर सड़क दुर्घटनाएं रोकने पर चर्चा हुई।
Kanpur ADG Traffic Satyanarayan issues new road safety rules – Helmet now mandatory for both riders on NH-34, free treatment & reward for accident helpers. #KanpurTraffic pic.twitter.com/ouYC9TQv3m
— The Vocal News (@thevocalnews) August 19, 2025
दुर्घटना पीड़ितों के लिए विशेष प्रावधान
एडीजी ने जानकारी दी कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने वाले को केंद्र सरकार की ओर से 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
-
दुर्घटना पीड़ित का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 1.5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा।
-
हादसे में मदद करने वाले व्यक्ति का न तो बयान लिया जाएगा और न ही विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा।
एडीजी सत्यनारायण ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यह कदम बेहद जरूरी हैं और इनका सख्ती से पालन कराया जाएगा।