कानपुर में बारिश बनी परेशानी: बर्रा क्षेत्र के घरों और मंदिर में घुसा गंदा पानी

 
कानपुर में बारिश बनी परेशानी: बर्रा क्षेत्र के घरों और मंदिर में घुसा गंदा पानी

कानपुर। शहर में जैसे ही बारिश ने दस्तक दी, नगर निगम की तैयारियों की असलियत सामने आ गई। बर्रा-6 स्थित प्राचीन शिव मंदिर (NL 11/33) सहित आसपास के कई घरों में बरसात का गंदा पानी घुस गया। इस पानी से न केवल मंदिर की पवित्रता प्रभावित हुई, बल्कि आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बर्रा क्षेत्र की नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण हर साल बरसात में यह स्थिति बन जाती है। गली-मोहल्लों में जलभराव के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। मंदिर में जमा गंदे पानी ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

WhatsApp Group Join Now


नगर निगम के दावों की खुली पोल
कानपुर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियानों और जलनिकासी योजनाओं की पोल इस बारिश ने खोल दी है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया और फाइलों में अभियान चलते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

Tags

Share this story