कानपुर: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बवाल में सब्जी विक्रेता ने BJP कार्यकर्ताओं पर चोरी का आरोप लगाया

 
कानपुर: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बवाल में सब्जी विक्रेता ने BJP कार्यकर्ताओं पर चोरी का आरोप लगाया

कानपुर में रविवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। मेस्टन रोड पर हुए इस विवाद में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे, जूते-चप्पल और यहां तक कि पास खड़े ठेलों से सब्जियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं।

इस बीच, डिप्टी पड़ाव निवासी सब्जी विक्रेता राजेश सोनकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर सब्जियां और नकदी लूटने का गंभीर आरोप लगाया है। राजेश की तहरीर के अनुसार, झगड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके ठेले से फल-सब्जियां उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फेंक दीं और ठेले पर रखे करीब ₹800 रुपये भी ले गए। विरोध करने पर उसे गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा।

राजेश ने कहा कि झगड़े में उसकी सब्जियां बर्बाद हो गईं और अन्य ठेला विक्रेताओं का भी नुकसान हुआ क्योंकि भीड़ में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इधर-उधर फल-सब्जियां फेंकनी शुरू कर दीं।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है और सब्जी विक्रेता की शिकायत दर्ज कर ली है।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story