Kanpur News: भाजपा के इस विधायक ने खोली पोल ,जाने विधायक निधि से मिलता है कितना मोटा कमीशन
कानपुर। किदवई नगर विधानसभा से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुलकर कहते नजर आ रहे हैं कि “हमें तो विधायक निधि का 10 प्रतिशत कमीशन मिल रहा है, लेकिन कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं मिलता।”
यह वीडियो कथित तौर पर सेवा पखवाड़ा की एक बैठक का बताया जा रहा है। इसमें विधायक महेश त्रिवेदी कार्यकर्ताओं से हंसी-मजाक के अंदाज में बातचीत करते हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि उनकी इस बात पर कार्यकर्ता जोरदार तालियां बजाते हैं।
Kanpur BJP MLA Mahesh Trivedi caught on video admitting 10% commission in MLA funds—workers get nothing! #Kanpur #BJP #CORRUPTION pic.twitter.com/dZJIDJjiCa
— The Vocal News (@thevocalnews) September 12, 2025
विधायक आगे कहते हैं, “कम से कम मानव को ही कमा कर हम ऊपर चले जाएं तो क्या दिक्कत है।” इस बयान के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है।
राजनीतिक हलचल और चर्चाएँ
वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस और सपा नेताओं ने इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते हुए कहा कि अगर खुद विधायक इस तरह की बातें स्वीकार कर रहे हैं, तो आम जनता का पैसा सही जगह खर्च हो भी रहा है या नहीं, इस पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
Note: The Vocal News इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता