कानपुर में धमाका: गत्ते में रखे पटाखों से ब्लास्ट, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
कानपुर ब्रेकिंग: मिस्री बाजार में हुए धमाके का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिखता है कि दुकान के बाहर रखे गत्ते से ब्लास्ट हुआ। कानपुर कमिश्नर ने कहा है कि यह आतंकवादी हमला नहीं, बल्कि अवैध पटाखों से जुड़ी घटना थी।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए कमिश्नर ने मूलगंज थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसमें संबंधित इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
CCTV में कैसा दिखा धमाका?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान के बाहर गत्ते की ढेर से अचानक विस्फोट हुआ। लोग डर के मारे इधर-उधर भागते दिखते हैं। महिला एवं अन्य लोग दर्द में कराहते नजर आए। दुकानों के शीशे टूटे और आसपास का क्षेत्र क्षतिग्रस्त हुआ है।
आतंकवाद नहीं, पटाखों की वजह — कमिश्नर ने किया स्पष्ट
कमिश्नर ने इस घटना को आतंकवादी हमला नहीं बताया और कहा कि जांच से मालूम हुआ कि विस्फोट अवैध पटाखों की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े करती हैं, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
CCTV footage from Kanpur’s Misri Bazaar blast reveals the explosion was caused by illegal firecrackers kept in a carton, not a terror attack. Commissioner suspends 5 police officers. #KanpurBlast #UttarPradesh #BreakingNews pic.twitter.com/4kuusk3xB5
— The Vocal News (@thevocalnews) October 9, 2025
पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई
मामले को गंभीर मानते हुए कमिश्नर ने मूलगंज थाना प्रभारी, एक इंस्पेक्टर व अन्य तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। अधिकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द जांच पूरी करें और दोषियों को गिरफ्तार करें।