कानपुर: ब्रह्माकुमारी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित
कानपुर, – ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को कानपुर नगर के शास्त्री नगर स्थित सिन्धी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के सुपुञ जितेन्द्र कुमार गुलाबिया तथा संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, जलकल विभाग के अध्यक्ष सुनील सुमन ने रक्तदान कर समाजसेवा में योगदान दिया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वर विश्वविद्यालय, नवीन नगर काकादेव की सेंटर इंचार्ज ब्रह्माकुमारी अर्चना दीदी ने बताया कि आज देशभर में दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक जनपद में लोग उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं।
शिविर में राजेन्द्र प्रसाद, एडवोकेट रितेश कटियार, बी.एल. गुलाबिया, अजय बाल्मीकि समेत कई लोग शामिल हुए।