कानपुर के गोविंद नगर थाना के रतनलाल नगर चौकी क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक
कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर चौकी इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अभी हाल ही में बैंक मैनेजर के घर से 26 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था और उसके महज 24 घंटे के भीतर दबौली क्षेत्र से किराना व्यापारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इन वारदातों ने स्थानीय नागरिकों में आक्रोश पैदा कर दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़ित व्यापारी का आरोप
किराना व्यापारी मनीष कुमार पाल, पुत्र स्व. विजय पाल, निवासी श्रीराम टॉकीज रोड, दबौली, ने पुलिस को तहरीर दी। मनीष पाल ने बताया कि उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (काले रंग की) नंबर UP 78 ET 7849, मॉडल-2018 शाम करीब 6:45 बजे उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस अब तक मामला दर्ज नहीं कर रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
Kanpur Shock: Trader Manish Pal’s bike theft caught on CCTV, yet no FIR filed — locals slam police inaction! #KanpurNews #CrimeAlert #UttarPradesh @kanpurnagarpol pic.twitter.com/iKoMTKF1Zg
— The Vocal News (@thevocalnews) September 10, 2025
पुलिस के हाथ खाली, चोरों का खौफ
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। चोर खुलेआम घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बैंक मैनेजर के घर की करोड़ों की चोरी और अब व्यापारी की बाइक चोरी ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जनता में आक्रोश
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस यदि समय रहते सख्त कार्रवाई करे तो इस तरह की वारदातों पर रोक लग सकती है। लगातार चोरियों से लोगों में नाराजगी है और पुलिस की नाकामी को लेकर आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
Kanpur Shock: Trader Manish Pal’s bike theft caught on CCTV, yet no FIR filed — locals slam police inaction! #KanpurNews #CrimeAlert #UttarPradesh @kanpurnagarpol pic.twitter.com/iKoMTKF1Zg
— The Vocal News (@thevocalnews) September 10, 2025