कानपुर: विवादों के बीच CMO हरिदत्त नेमी को हटाया गया, अशोक कुमार सिंह नए CMO नियुक्त

 
कानपुर: विवादों के बीच CMO हरिदत्त नेमी को हटाया गया, अशोक कुमार सिंह नए CMO नियुक्त

कानपुर में स्वास्थ्य विभाग को लेकर जारी विवादों के बीच CMO डॉ. हरिदत्त नेमी को हटा दिया गया है। श्रावस्ती से अशोक कुमार सिंह को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बनाया गया है। यह बदलाव डीएम जेपी सिंह और पूर्व सीएमओ के बीच चले लंबे विवाद के बाद हुआ है, जो शासन स्तर तक पहुंच गया था।

DM-CMO विवाद बना कारण

जिलाधिकारी जेपी सिंह और डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच चल रहा विवाद उस वक्त और गहरा गया जब एक ऑडियो क्लिप को लेकर डीएम ने आपत्ति जताई थी। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश जारी किए थे।

ऑडियो की जांच पर विचार

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, जिस ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर डीएम ने सवाल उठाए हैं, उसकी वॉइस जांच कराए जाने की तैयारी चल रही है। यदि पुष्टि होती है कि आवाज CMO की है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story