कानपुर DM का एक्शन: सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाज़िरी पर गिरी गाज, 64 कर्मियों का वेतन काटा गया

 
कानपुर DM का एक्शन: सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की गैरहाज़िरी पर गिरी गाज, 64 कर्मियों का वेतन काटा गया

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही पर ज़िला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार सुबह DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने जब कांशीराम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, तो वहां 64 डॉक्टर और कर्मचारी गायब मिले। इससे नाराज़ होकर डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया।

200 में से 64 डॉक्टर-कर्मचारी गैरहाजिर

अस्पताल में कुल 200 कर्मचारियों का स्टाफ है। डीएम ने बताया कि 10 से ज्यादा डॉक्टरों समेत 64 कर्मचारी समय से अस्पताल नहीं पहुंचे। यहां तक कि अस्पताल के सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) भी देर से पहुंचे।

“जब डॉक्टर समय से अस्पताल नहीं पहुंचेंगे तो मरीजों का इलाज कैसे होगा?” – जितेंद्र प्रताप सिंह, DM कानपुर

मरीजों की लंबी कतारें, लेकिन डॉक्टर नदारद

सरकारी दावों के विपरीत, कानपुर के अस्पतालों में सुबह से मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ ड्यूटी से गायब रहते हैं। इससे इलाज में देरी होती है और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

WhatsApp Group Join Now

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब डीएम ने ऐसी कार्रवाई की हो। हाल ही में CMO कार्यालय और शिक्षा विभाग में भी कर्मचारियों के समय से अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटा गया था। इसके बावजूद सरकारी विभागों में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही।

DM की चेतावनी: अब बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

डीएम ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं के लिए जिम्मेदार अधिकारी अब कार्रवाई से नहीं बचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बहाल करना ज़रूरी है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

Tags

Share this story