कानपुर DM जितेंद्र प्रताप सिंह का सादगी भरा अंदाज: खुद धोते हैं थाली
कानपुर: जिले के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह अपने कामकाज ही नहीं बल्कि अपनी जीवनशैली को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक सादगीपूर्ण अंदाज सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींचा। खाने के बाद वे स्वयं अपनी थाली उठाकर ले जाते हैं और उसे पानी से अच्छी तरह धोते भी हैं।
Kanpur DM Jitendra Pratap Singh sets an example of true simplicity — after meals, he washes his own plate, showing that humility is the highest protocol. #Kanpur #DMKanpur pic.twitter.com/GGKWMD8dre
— The Vocal News (@thevocalnews) September 24, 2025
यह दृश्य बताता है कि वे सादा जीवन–उच्च विचार की कहावत को पूरी तरह आत्मसात किए हुए हैं। प्रोटोकॉल से दूर, जहां प्रशासनिक सख्ती की जरूरत होती है वहां उनके तेवर कड़े दिखते हैं, लेकिन समाज को सकारात्मक संदेश देना होता है तो वे खुद मिसाल पेश करते हैं।
लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी का यह व्यवहार अधिकारियों और आम लोगों दोनों के लिए प्रेरणादायी है। यह बताता है कि जीवन में सहजता और सादगी से बढ़कर कुछ नहीं, बस उसे मन से अपनाने की जरूरत है।