कानपुर में छात्रा ने शोहदे की धमकी से तंग आकर की खुदकुशी, सिंदूर फेंककर दे रहा था शादी का दबाव

 
कानपुर में छात्रा ने शोहदे की धमकी से तंग आकर की खुदकुशी, सिंदूर फेंककर दे रहा था शादी का दबाव

कानपुर (गोविंद नगर), 23 जून 2025 – कानपुर साउथ के गोविंद नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12वीं की छात्रा ने एक युवक की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था और धमकी दी थी कि उसकी मांग में "मेरे नाम का सिंदूर" ही भरेगा।

शनिवार रात आरोपी गुलशन अपने साथियों के साथ छात्रा के घर के नीचे पहुंचा और छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंक दी। साथ ही, धमकी दी कि अगर शादी नहीं की तो उसके पिता और भाई को जान से मार देगा। इस मानसिक दबाव से घबराकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

परिजनों का आरोप

छात्रा के पिता, जो घर में किराना स्टोर चलाते हैं, ने बताया कि गुलशन काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायत करने पर कुछ दिन शांति रही, लेकिन फिर उसने छात्रा को फोन करके धमकाना शुरू कर दिया। शनिवार की रात की धमकी के बाद ही छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

WhatsApp Group Join Now

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही गोविंद नगर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से सिंदूर की डिब्बी बरामद हुई है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी गुलशन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Tags

Share this story