कानपुर: अस्पताल के बाथरूम में नर्स का शव, आत्महत्या की आशंका

 
कानपुर: अस्पताल के बाथरूम में नर्स का शव, आत्महत्या की आशंका

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के लाजपत नगर स्थित एक निजी अस्पताल के बाथरूम में 21 वर्षीय नर्स चांदनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने मौके से इंजेक्शन और कुछ दवाइयां बरामद की हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि नर्स ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की होगी।

मूल रूप से बिहार के सिवान जिले की रहने वाली चांदनी पिछले एक महीने से अस्पताल में नौकरी कर रही थी। वह पिछले छह साल से रावतपुर इलाके में लक्ष्मी गुप्ता नामक महिला के परिवार के साथ रह रही थी।

कैसे हुआ खुलासा?

रविवार सुबह जब ड्यूटी बदलने के समय चांदनी दिखाई नहीं दी तो अस्पताल स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू की। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां उसका शव जमीन पर पड़ा मिला।

WhatsApp Group Join Now

पुलिस जांच जारी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

Tags

Share this story