कानपुर के दो निर्णायक राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित

कानपुर – भारतीय ग्रेपलिंग संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 30 मई से 1 जून तक नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कानपुर शहर के सुनील चतुर्वेदी और दुर्गेश्वर श्रीवास्तव को मुख्य निर्णायक (मैच रेफरी) के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के महासचिव रविकांत मिश्रा का कानपुर आगमन हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता से पहले आवश्यक समीक्षा और मार्गदर्शन दिया। शहर आगमन पर सुनील चतुर्वेदी द्वारा महासचिव का स्वागत पटका पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर किया गया।
महासचिव ने बताया कि 30 मई को नासिक में ही भारतीय ग्रेपलिंग संघ की वार्षिक समीक्षा बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें खेल नीतियों और खिलाड़ियों के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इस अहम बैठक में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व स्वयं सुनील चतुर्वेदी करेंगे।
इस उपलब्धि पर महासचिव रविकांत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सात्विक तिवारी, तथा कानपुर ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने दोनों चयनित निर्णायकों को शुभकामनाएं दीं।