कानपुर में मेट्रोमोनियल साइट ठगी: जज बनकर 59.50 लाख लूटे, पति-पत्नी गिरफ्तार

 
कानपुर में मेट्रोमोनियल साइट ठगी: जज बनकर 59.50 लाख लूटे, पति-पत्नी गिरफ्तार

कानपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक शख्स ने जज आयुष्मान शंकर के नाम से मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी आईडी बनाई और केजीएमयू की महिला नर्सिंग अफसर को शादी का झांसा देकर करीब 59.50 लाख रुपये की ठगी की।

पति-पत्नी की गिरफ्तारी

पीड़ित महिला की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु शंकर गुप्ता और उसकी पत्नी आयुषी गुप्ता को नवाबगंज स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 42.50 लाख रुपये नकद, मारुति अर्टिगा कार, फर्जी आईडी कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ऐसे रची गई साजिश

आरोपी ने महिला से कहा कि शादी में उसे एक करोड़ रुपये की लग्जरी कार चाहिए। महिला ने बताया कि उसके पास 15 लाख रुपये की सेविंग है, इसके बाद आरोपी ने उसके नाम से 45 लाख रुपये का पर्सनल लोन निकलवाया। कुल 59.50 लाख रुपये महिला अपने बैग में लेकर आरोपी से मिलने कानपुर आई।

WhatsApp Group Join Now

विष्णु शंकर अपनी पत्नी को रास्ते में उतारकर महिला को सिनेमा हॉल ले गया और बीच मूवी शो में बहाना बनाकर बैग समेत 59.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी से पकड़ा गया ठग

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर ट्रैक कर आरोपी तक पहुंच बनाई। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से जज का फर्जी आईडी कार्ड और कानपुर बार एसोसिएशन का आईडी भी मिला है। मुख्य आरोपित और उसकी पत्नी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Tags

Share this story