कानपुर: लॉन्च हुई निजी सेक्टर की पहली ‘मैक्स’ पिस्टल, एक साथ दागेगी 24 कारतूस

 
कानपुर: लॉन्च हुई निजी सेक्टर की पहली ‘मैक्स’ पिस्टल, एक साथ दागेगी 24 कारतूस

कानपुर शहर ने हथियार निर्माण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निजी सेक्टर की कंपनी कैम स्टार डिफेंस ने शुक्रवार को भारत की पहली ऐसी पिस्टल लॉन्च की है, जिसमें एक बार में 24 कारतूस दागने की क्षमता है। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई पिस्टल है और इसका नाम ‘मैक्स मॉडल’ रखा गया है।

24 कारतूस क्षमता वाली दुनिया की पहली .32 बोर पिस्टल

कंपनी का दावा है कि यह पिस्टल दुनिया की पहली .32 बोर सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल है, जिसमें 24 कारतूस एक साथ लोड किए जा सकते हैं। आमतौर पर पिस्टल में 8 से 10 कारतूस ही आते हैं। इसका वजन लगभग 690 ग्राम और लंबाई 3.7 इंच है। स्टेनलेस स्टील से बनी यह पिस्टल मजबूत और टिकाऊ है। इसकी कीमत ₹1,95,000 तय की गई है।

WhatsApp Group Join Now

IIT कानपुर की तकनीकी मेंटरशिप

‘मैक्स पिस्टल’ पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी है। इसके डिजाइन और गुणवत्ता में IIT कानपुर ने मेंटर की भूमिका निभाई। कंपनी का मानना है कि यह प्रोजेक्ट ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सुरक्षा के लिए ट्रिपल लॉक सिस्टम

कैम स्टार डिफेंस के मार्केटिंग हेड अंगद वीर स्याल ने बताया कि इस पिस्टल में ट्रिपल लॉक सिस्टम दिया गया है—मैनुअल लॉक, ग्रिप लॉक और फायरिंग पिन लॉक। इससे पिस्टल बिना सुरक्षा हटाए फायर नहीं की जा सकती, जो इसे और सुरक्षित बनाता है।

अन्य मॉडल भी लॉन्च

कंपनी के निदेशक राजेश भाटिया ने बताया कि .30 बोर की 20 कारतूस वाली ‘बोल्ट’ पिस्टल और .45 कैलिबर की 15 शॉट्स वाली पिस्टल भी तैयार की गई हैं। कंपनी का लक्ष्य आम लोगों और सुरक्षा बलों के लिए आधुनिक हथियार उपलब्ध कराना है। अभी तक उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से इसकी भारी डिमांड आई है।

कानपुर की उपलब्धि

इस मॉडल का 500 राउंड तक सफल परीक्षण किया जा चुका है और कंपनी इसके साथ लाइफटाइम वारंटी दे रही है। कानपुर में निजी सेक्टर में बने इस तरह के हथियार को भारत की रक्षा निर्माण क्षमता में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags

Share this story