कानपुर: बारिश से हुई परेशानी पर महापौर अम्मा जी के सख्त तेवर, मेट्रो अधिकारियों को दी चेतावनी
कानपुर। बारिश के चलते हुए जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए महापौर अम्मा जी और नगर आयुक्त सुधीर कुमार गुरुवार को चावला चौराहे पहुंचे। इस दौरान महापौर ने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई और जनता की परेशानी को लेकर नाराजगी जताई।
महापौर का सख्त अंदाज
बारिश से हुए जलभराव पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद मेट्रो अधिकारी को नाले में ढकेलने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो मेट्रो अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Rain fury in Kanpur! Mayor Amma Ji lashes out at Metro officers, warns of strict action over waterlogging. #Kanpur #RainAlert #MetroNews pic.twitter.com/zaex5JNZxl
— The Vocal News (@thevocalnews) September 9, 2025
गोविंद नगर की समस्या पर नाराजगी
महापौर ने कहा कि रावतपुर से बन रही मेट्रो लाइन की वजह से गोविंद नगर इलाके का हाल बेहाल है और स्थानीय लोग नरक जैसी स्थिति झेल रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता को इस तरह की दिक्कतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
नगर आयुक्त सुधीर कुमार भी महापौर के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।