कानपुर: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी केशव उत्तम फरार, POCSO एक्ट में केस दर्ज

 
कानपुर: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी केशव उत्तम फरार, POCSO एक्ट में केस दर्ज

कानपुर। थाना नौबस्ता क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी जब स्कूल जा रही थी, तभी पास के एक अस्पताल में काम करने वाले केशव उत्तम नामक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की।

शिकायत के आधार पर नौबस्ता थाने में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।

मोबाइल से मिले अश्लील सबूत

पुलिस को आरोपी के घर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें अश्लील चैट, वीडियो और फोटो मौजूद हैं। फिलहाल इनकी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now


गिरफ्तारी के लिए बनीं चार टीमें

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Share this story