कानपुर: पेंशनर्स फोरम 2027 विधानसभा चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी
कानपुर के चित्रगुप्त धर्मशाला, गोविंद नगर में पेंशनर्स फोरम एवं राज्य कर्मचारी-पेंशनर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र भाटिया ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए वृक्षारोपण और सफाई कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में महामंत्री आनंद अवस्थी ने कहा कि पेंशनरों की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं और न तो केंद्र और न ही राज्य सरकार ने इनका समाधान किया है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि अब पेंशनर्स अपनी संख्या और ताकत के बल पर विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारें।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीसामऊ विधानसभा से बी.एल. गुलबिया और कैंट विधानसभा से मुमताज अहमद को प्रत्याशी बनाया जाए। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि अगर पेंशनर्स एकजुट होकर आगे बढ़ें, तो विधानसभा में उनकी आवाज बुलंद होगी और राजनीतिक दल भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखेंगे