कानपुर पुलिस ने '161 पुलिसकर्मी गायब' की खबर को बताया झूठा, असली संख्या सिर्फ 53
कानपुर, उत्तर प्रदेश: हाल ही में मीडिया में यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि कानपुर कमिश्नरेट के 161 पुलिसकर्मी कुम्भ मेले के बाद से गायब या गुमशुदा हैं। अब इस मामले पर कानपुर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें इस खबर को पूरी तरह निराधार और गलत बताया गया है।
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने जानकारी दी कि वास्तविक संख्या केवल 53 पुलिसकर्मियों की है, जो विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और यातायात लाइन से अनुपस्थित या गैरहाजिर चल रहे हैं।
Kanpur Police denies viral claim of 161 missing cops; only 53 officers are absent and under departmental probe, says DCP S.M. Kasim Abidi. #FactCheck #KanpurPolice #FakeNews pic.twitter.com/fcmdfu8hlR
— The Vocal News (@thevocalnews) July 22, 2025
विभागीय जांच जारी, अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई होगी
डीसीपी ने बताया कि सभी 53 मामलों में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
"जांच के दौरान यदि किसी की अनुपस्थिति का कारण दुर्घटना या पारिवारिक समस्या जैसी गंभीर स्थिति होती है, तो उसे ध्यान में रखा जाएगा। लेकिन यदि अनुशासनहीनता या जानबूझकर गैरहाजिरी पाई जाती है, तो उत्तर प्रदेश पुलिस नियमावली के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मीडिया में फैलाई गई 161 पुलिसकर्मियों की गैरहाजिरी की खबर पूरी तरह से तथ्यहीन और भ्रामक है।
मीडिया को जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग की सलाह
डीसीपी आबिदी ने मीडिया से अपील की कि ऐसी खबरें प्रकाशित करने से पहले संबंधित अधिकारी या विभाग से पुष्टि कर लेना उचित होगा, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति न बने।