कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्यवाही विभिन्न थानों के सात बड़े अपराधियों को किया जिला बदर

कानपुर: कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने लोक व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में सक्रिय सात कुख्यात अपराधियों को जिला बदर (छह माह के लिए) कर दिया है। ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1970 की धारा-3 के तहत की गई है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आयुष कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें संबंधित अपराधियों को जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया है। यह आदेश 1 जुलाई 2025 को पारित किया गया।
इन अपराधियों को किया गया जिला बदर
-
जूही थाना क्षेत्र:
-
अभियुक्त: सोनू पुत्र सत्तन
-
अपराध का क्षेत्र: लूट, मारपीट, गुंडागर्दी से जुड़े 6 मुकदमे
-
धारा: IPC 341, 354B, 506
-
जिला बदर अवधि: 6 माह
-
-
चकेरी थाना क्षेत्र:
-
अभियुक्त: राहुल उर्फ़ समरदीप
-
धारा: IPC 147, 323, 504, 506
-
पहले भी कई बार गिरफ्तार
-
-
घाटमपुर थाना क्षेत्र:
-
अभियुक्त: दीपक तिवारी
-
अपराध: मारपीट, भय का वातावरण बनाना
-
धारा: 115(2), 351(2), 352
-
-
जाजमऊ थाना क्षेत्र:
-
अभियुक्त: नसरुद्दीन
-
धारा: IPC 147, 323, 504
-
विशेष तथ्य: शस्त्र अधिनियम की भी धाराएं शामिल
-
-
जाजमऊ थाना क्षेत्र:
-
अभियुक्त: राजा खान
-
धारा: 18/20 गैंगस्टर एक्ट, 3/25 आम्र्स एक्ट
-
कुल मुकदमे: 6+
-
-
गुजैनी थाना क्षेत्र:
-
अभियुक्त: मोंटी यादव
-
धारा: 147, 504, 506, 336, 354
-
-
सजौली थाना क्षेत्र:
-
अभियुक्त: सोमदेव पुत्र नंदलाल
-
धारा: 75(2), 127(2), 351(2), 352
-
प्रशासन की सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेंगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले से निष्कासित अपराधियों पर सतर्क नजर रखें और उनकी वापसी की स्थिति में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।