कानपुर: मूलगंज चौराहे पर कार्डियक अटैक से गिरे शख्स की पुलिस ने बचाई जान

 

मूलगंज चौराहे पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति अचानक कार्डियक अटैक आने से बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी बाकरमण्डी, उपनिरीक्षक रोहित तोमर ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसे सीपीआर (Cardiopulmonary resuscitation) दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही मिनटों में व्यक्ति को होश आ गया।


इसके बाद बेहोश व्यक्ति को उर्सला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को फिलहाल सामान्य बताया है। पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि तत्काल सीपीआर नहीं दिया गया होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

WhatsApp Group Join Now

यह घटना न केवल पुलिस की त्वरित कार्यवाही का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आपात स्थिति में समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा (CPR) किसी की जान बचाने में कितनी अहम हो सकती है।

Tags

Share this story