कालिंदी एक्सप्रेस हादसे से बची, बारिश में धंसी रेलवे पटरी

 
कालिंदी एक्सप्रेस हादसे से बची, बारिश में धंसी रेलवे पटरी

कानपुर | चौबेपुर: भारी बारिश के चलते चौबेपुर क्षेत्र के मरियानी गांव के पास रेलवे ट्रैक धंस गया, जिससे दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को बीच रास्ते अचानक रोकना पड़ा। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। समय रहते ड्राइवर ने खतरा भांप लिया और ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। फिलहाल, रूट पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकी गई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से जमीन कमजोर हो गई थी, जिससे रेलवे लाइन की मिट्टी बैठ गई और पटरियां धंस गईं। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन रोक दी गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story