कानपुर थाने में नशेड़ी युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने खोले हिंसा के राज़

 
कानपुर थाने में नशेड़ी युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने खोले हिंसा के राज़

कानपुर। पश्चिमी ज़ोन के रावतपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक दिनेश उर्फ गुड्डू गौतम ने थाने के शौचालय में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक नाइट्रवेट और शराब का आदी था और आए दिन नशे की हालत में परिजनों से मारपीट करता था।

परिजनों ने खुद थाने में कराया था गिरफ्तार

मृतक गुड्डू की मां का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी बुआ के पास रहता था। लेकिन नशे की लत ने उसे इतना हिंसक बना दिया था कि उसने अपनी बुआ का गला तार से दबाने की कोशिश तक की। परिजनों के मुताबिक, वह अक्सर घर में गाली-गलौज और मारपीट करता था। परेशान होकर चाचा और भाई ने उसे थाने में पकड़कर पहुंचाया था।

WhatsApp Group Join Now

थाने में फांसी लगाकर की खुदकुशी

गुड्डू को थाने में लाने के बाद सुबह उसने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।

परिजनों का बयान

गुड्डू के चाचा और भाई ने बताया कि—

  • "वह नशे के बाद अत्याचार करता था, आए दिन घरवालों को मारता-पीटता था।"

  • "मां के निधन के बाद बुआ ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें भी जान से मारने पर उतारू हो गया।"

जांच का विषय

यह मामला पुलिस हिरासत में हुई आत्महत्या का है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। सवाल उठ रहे हैं कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी कैसे चौकन्ने नहीं रहे और एक आरोपी ने थाने के बाथरूम में आत्महत्या कैसे कर ली।

Tags

Share this story