कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने कुत्ते के हमले में घायल छात्रा को गोद लिया

 
कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने कुत्ते के हमले में घायल छात्रा को गोद लिया

श्यामनगर में कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बीबीए छात्रा वैष्णवी साहू को अब जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने गोद ले लिया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने परिजनों को आश्वासन दिया कि छात्रा को उच्च स्तरीय इलाज और प्लास्टिक सर्जरी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि इस हादसे का उसकी ज़िंदगी और भविष्य पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

घटना के बाद छात्रा को हैलेट अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉ. संजय काला ने भावुक होकर कहा कि “अब वैष्णवी साहू नहीं, बल्कि वैष्णवी काला है।”

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह छात्रा की लंबी अवधि तक देखरेख करेगा और प्लास्टिक सर्जरी के सभी खर्च उठाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को हर संभव मदद दी जाएगी ताकि वह अपने आत्मविश्वास और पढ़ाई के साथ आगे बढ़ सके।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story