कानपुर और प्रयागराज के डॉक्टरों का कमाल: 72 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलो की गांठ और बुज़ुर्ग मरीज की किडनी से 71 पथरियां निकालीं

 
कानपुर और प्रयागराज के डॉक्टरों का कमाल: 72 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलो की गांठ और बुज़ुर्ग मरीज की किडनी से 71 पथरियां निकालीं

कानपुर: गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में 72 वर्षीय शशि देवी पेट में सूजन और दर्द की शिकायत लेकर पहुँचीं। जांच के बाद डॉक्टरों को पता चला कि उनकी ओवरी के पास 36×37 सेमी का एब्डोमिनो पेल्विक मास है, जिसका वजन करीब 10 किलो है। महिला की जान बचाने के लिए तुरंत सर्जरी की गई और गांठ सफलतापूर्वक निकाल दी गई। डॉक्टर्स की टीम में डॉ. पविका लाल और डॉ. प्रतिमा वर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। फिलहाल मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

प्रयागराज: इसी तरह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (SRN) में 68 वर्षीय हनीफ खान की किडनी से एक ही ऑपरेशन में 71 पथरियां निकाली गईं। लंबे समय से तेज दर्द से जूझ रहे हनीफ की जांच में पता चला कि दोनों किडनियों में पथरी जमी है। यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. दिलीप चौरसिया के नेतृत्व में हुई इस जटिल सर्जरी ने उनकी किडनी को सुरक्षित रखा। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते ऑपरेशन न होता तो मरीज की किडनी हमेशा के लिए खराब हो सकती थी।

WhatsApp Group Join Now

दोनों मामलों ने एक बार फिर साबित किया कि समय पर इलाज और आधुनिक उपकरणों से जटिल बीमारियों को मात दी जा सकती है। डॉक्टर्स ने लोगों से अपील की है कि छोटी-सी परेशानी को भी हल्के में न लें और तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Tags

Share this story