{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में चल सकती है पीएम मोदी की आंधी

 

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 224 सीटों पर मतदान 10 मई को होगा। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक में मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस में है, लेकिन जेडीएस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रही है। कौन मारेगा इस बार बाजी। किसकी होगी हार और किसके बनेगी सरकार।

2018 चुनाव के नतीजे

कर्नाटक में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2018 में हुए थे। तब के नतीजों की बात करें तो 2018 में कर्नाटक चुनाव नतीजों में बीजेपी ने 104 सीटों के साथ 36.35 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की थी और उसे 38.14 प्रतिशत वोट मिले थे। जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी और उसे 18.3 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि अन्य के हिस्से में 3 सीटें गई थीं।

मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच

कर्नाटक में मूल मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है, ऐसे में क्षेत्रीय दलों का एक वर्ग कांग्रेस पर यह कहते हुए हावी हो जाएगा कि वह बीजेपी से मुकाबला करने के काबिल नहीं है। इसके बाद कांग्रेस के बगैर तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश और जोर पकड़ेगी, जिससे उसके लिए संकट और गहराएगा। कर्नाटक में कांग्रेस बीजेपी को नहीं हरा पाती है तो उनके इस तर्क को और मजबूती मिलेगी, जिसके चलते कांग्रेस अपने सियासी स्पेस से समझौता करना पड़ सकता है।

बीजेपी का पलड़ा भारी

येदियुरप्पा कर्नाटक भाजपा के भीष्म पितामह और लिंगायत समुदाय के सबसे बड़े नेता, अबकी बार भी चुनावी कमान संभाल रखे हैं। कर्नाटक में 18 से 20 फीसदी जनसंख्या लिंगायतों का है और इसके सबसे बड़े नेता येदियुरप्पा हैं। अर्थात येदियुरप्पा कार्ड भाजपा के साथ है। तीसरा, एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने साफ-साफ घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी बिहार की तरह ही कर्नाटक में भी मुस्लिम बहुल इलाकों में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। साथ ही एसडीपीआई ने भी कह दिया है कि अबकी बार वह भी मुस्लिम बहुल इलाकों में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। जाहिर है कि इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस को होगा और इसका फायदा भाजपा के पक्ष में जाएगा।राजनीतिक विश्लेषण यही कहता है कि भाजपा कर्नाटक विधान सभा चुनाव 2023 जीत सकती है। अर्थात अनुमानों के आधार पर भाजपा चुनाव जीतेगी लेकिन असली परिणाम के लिए करना होगा चुनावी परिणाम का इन्तजार।

ये भी पढ़ें- MP में रामनवमी पर मंदिर की छत धंसने से 13 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे