Karnataka Assembly Election 2023: अपनी जमीन पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अग्निपरीक्षा, जीत के लिए राहुल और प्रियंका के साथ जुटे

 
Karnataka Assembly Election 2023: अपनी जमीन पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अग्निपरीक्षा, जीत के लिए राहुल और प्रियंका के साथ जुटे

Karnataka Assembly Election 2023: कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कर्मभूमि है। करीब 25 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष खड़गे के लिए कर्नाटक का विधानसभा चुनाव अग्निपरीक्षा की तरह दिख रहा है। इसी चुनाव से खड़गे पार्टी के साथ देश की सियासत पर छाप छोड़ सकते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एजेंडा भी सेट कर सकते हैं। यही वजह है कि खरगे को इस चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका भरपूर साथ दे रहे हैं।

कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर

अनुसूचित जाति व मुस्लिम बहुल होने के साथ लिंगायत, रेड्डी, कोली, पुजारी जैसे कई अन्य जातियों का अलग-अलग जगह वर्चस्व भी है। यहां 13 में 10 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर है, जबकि 3 सीटों पर जेडीएस ने संघर्ष त्रिकोणीय बना दिया है। दो बार सांसद व केंद्र में मंत्री रहने के चलते खरगे ने काफी विकास कार्य करवाए हैं। कलबुर्गी में होटल मैनेजर आबिद खान का कहना है, आप किसी से पूछ लो, यहां जैसा ईएसआइ अस्पताल आपको कहीं नहीं मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now

खुद संभाल रखी है कमान

खड़गे ने भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए राज्य में पड़ाव डाल रखा है। पूर्व सीएम सिद्धरामय्या व प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के विवाद को मुद्दा नहीं बनने दिया। दोनों को एकजुट कर चुनाव प्रचार में उतारा। खरगे करीब 50 से ज्यादा सीटों पर प्रचार करेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी भी सक्रिय हैं।

10 मई को मतदान, 13 मई को मतगणना

विधानसभा चुनावों में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल होगी। कर्नाटक में इस समय भाजपा की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई है। कर्नाटक में 31 जिले है। कर्नाटक की आबादी लगभग 6.5 करोड़ है। यहां पर विधानसभा की 224 सीटें है, लोकसभा की 28 और राज्यसभा की 12 सीटें है। चुनाव आयोग के अनुसार कर्नाटक में कुल 5.21 करोड़ है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.62 करोड़ और महिलाओं को 2.59 करोड़ है। इस चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 9.17 लाख है। 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, वहीं 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

Tags

Share this story