Karnataka Election 2023: कांग्रेस पर गरजे PM Modi, कहा 'सारी गालियां मिट्टी में मिल जाएंगी'

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव में बीजेपी ने अपने प्रचार का आगाज कर दिया है। बीजेपी के स्टार प्रचारक और पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी ताबड़तोड़ रैलियां शुरू कर दी हैं। मिशन कर्नाटक के मद्देनजर सत्ताधारी बीजेपी दोबारा सत्ता पाने के लिए अपनी दावेदारी ठोंक रही है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बीदर जिले के हुमनाबाद से की। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सारी गालियां मिट्टी में मिल जाएंगी। जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा।
कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव : PM
कर्नाटक में चुनाव सिर्फ 5 साल के लिए यहां सरकार बनाने के लिए नहीं हैं, बल्कि राज्य को देश में नंबर 1 बनाने के लिए हैं! ये चुनाव विकसित भारत के सपने को साकार करने में कर्नाटक की भूमिका तय करेंगे'। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'कर्नाटक में वास्तविक विकास सुनिश्चित करने के लिए, डबल-इंजन सरकार की निरंतरता एक पूर्व-आवश्यकता है। ऐसी डबल इंजन और डबल पावर वाली सरकार ही कर्नाटक को नंबर वन बना सकती है'
पीएम मोदी कम से कम 20 रैलियों को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी चार महीने में आठ बार कर्नाटक की यात्रा कर चुके हैं, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और दौरे होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का पहला दौरा किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए राज्य इकाई कार्यक्रम पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में, जो 6 से 8 मई तक हो सकता है, पीएम राज्य में उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जो कांग्रेस और जेडीएस के गढ़ रहे हैं।
खड़गे ने पीएम मोदी पर दिया था विवादित बयान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को कहा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद फंस गए। जब बीजेपी ने उन्हें घेरा तो उन्हें अपने बयान पर सफाई देनी पड़ गई। खड़गे ने कहा- मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने 91 FM ट्रांसमीटरों का किया उद्घाटन, 85 जिलों के दो करोड़ लोग उठाएंगे रेडियो का आनंद