Karnataka Assembly Election 2023: Congress Chief DK Shivakumar ने रैली में लुटाए 500 के नोट

 
Karnataka Assembly Election 2023:  Congress Chief DK Shivakumar ने रैली में लुटाए 500 के नोट

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक चुनाव की तारीखों का ऐलान होते हैं राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 10 मई को कर्नाटक में मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। विधानसभा चुनावों में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल होगी। कर्नाटक में इस समय प्रचार जोर शोर हो रहा है। सत्ता में काबिज बीजेपी की सरकार को कांग्रेस चुनौती देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो रैली के दौरान नोट उड़ाते दिख रख रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1640903912227045376?s=20

'प्रजा ध्वनि यात्रा' में लुटाए 500 के नोट

डीके शिवकुमार ने प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच एक बस पर सवार दिख रहे हैं। इसी दौरान वह अपने बगल से बहुत सारे 500 के नोट नीचे फेंकते हुए कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है

कांग्रेस ने दी सफाई


मांड्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवकुमार उन कलाकारों को पैसे दे रहे थे, जिन्होंने पार्टी अभियान के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे।

WhatsApp Group Join Now

विधानसभा की 224 सीटें पर होने हैं चुनाव

कर्नाटक में 31 जिले है। कर्नाटक की आबादी लगभग 6.5 करोड़ है। यहां पर विधानसभा की 224 सीटें है, लोकसभा की 28 और राज्यसभा की 12 सीटें है। चुनाव आयोग के अनुसार कर्नाटक में कुल 5.21 करोड़ है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.62 करोड़ और महिलाओं को 2.59 करोड़ है। इस चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 9.17 लाख है। 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, वहीं 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

ये भी पढ़ें-Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में चल सकती है पीएम मोदी की आंधी

Tags

Share this story