काशीराम अस्पताल में तनाव, CMO कार्यालय में दो-दो CMO आमने-सामने, पुलिस फोर्स तैनात
Jul 9, 2025, 12:20 IST
कानपुर। काशीराम अस्पताल में इस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में दो अलग-अलग अधिकारियों के चार्ज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों CMO कार्यालय में एक ही समय पर कार्यभार संभालने पहुंचे, जिससे माहौल गर्मा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद हाल ही में हुए स्थानांतरण आदेश और हाईकोर्ट से मिली रोक के चलते उत्पन्न हुआ है।
स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।