Kashmir Vande Bharat Express Fare: श्रीनगर से कटड़ा के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 715 रुपये, जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। यह पहली बार होगा जब वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी अत्याधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन कश्मीर घाटी तक पहुंचेगी। ये ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) से श्रीनगर के बीच चलाई जाएंगी। उधमपुर-बनिहाल-श्रीनगर रेल खंड पर इन ट्रेनों का कमर्शियल संचालन 7 जून 2025 से शुरू होगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस किराया:
-
श्रीनगर से कटड़ा के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये होगा।
-
एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपये होगा।
दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर में चार वंदे भारत ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में नई दिल्ली से कटड़ा के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही थीं।
वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज:
इस ट्रेन के कई प्रमुख स्टॉपेज होंगे। इन स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी:
-
दिल्ली
-
अंबाला छावनी
-
लुधियाना जंक्शन
-
पठानकोट छावनी
-
जम्मू तवी
-
श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा)
-
रियासी
-
बनिहाल
-
कांजीगुंड
-
अनंतनाग
-
श्रीनगर रेलवे स्टेशन