KGMU ने बचाई मासूम की जान: सिर में आर-पार फंसी लोहे की छड़, सफल ऑपरेशन से हुई जिंदगी सुरक्षित
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों इसे उत्तर भारत का सबसे बड़ा और भरोसेमंद मेडिकल सेंटर कहा जाता है। गोमतीनगर निवासी मासूम कार्तिक के सिर में एक लोहे की छड़ आर-पार घुस गई थी, जिससे उसकी हालत नाज़ुक हो गई। परिवार ने लगभग उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन KGMU के डॉक्टरों ने अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से बच्चे को नई जिंदगी दी।
यह जटिल सर्जरी KGMU के न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने की। ऑपरेशन की कमान डॉ. K.K. सिंह ने संभाली। टीम में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों में डॉ. अंकुर बजाज, डॉ. सौरभ रैना, डॉ. जैसन गोलमी और डॉ. अंकिन बसु शामिल रहे। घंटों चले इस ऑपरेशन के बाद मासूम की जान बच गई।
परिवार और अस्पताल प्रशासन ने इसे एक चमत्कार करार दिया और डॉक्टरों की टीम की सराहना की। यह सफलता न केवल KGMU की मेडिकल दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि गंभीर से गंभीर स्थिति में भी यहां उपचार संभव है।