कुशीनगर: महिला कांस्टेबल प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई, पति ने किया हंगामा

 
कुशीनगर: महिला कांस्टेबल प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई, पति ने किया हंगामा

कुशीनगर जिले से पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार की सुबह कसया कस्बे में एक सिपाही ने अपने ही किराए के आवास पर पत्नी को उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रेमी भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और जिले के दूसरे थाने में तैनात है।

पति ने किया हंगामा

अचानक मौके पर पहुंचे पति ने दोनों की पिटाई कर कमरे को बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच महिला कांस्टेबल ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।


पुलिस पहुंची मौके पर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया और तीनों को थाने ले गई। पीड़ित पति का आरोप है कि जब भी वह ड्यूटी पर जाता था, पत्नी अपने प्रेमी कांस्टेबल को घर बुला लेती थी।

WhatsApp Group Join Now

मामला पति-पत्नी विवाद का

एसएचओ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद का है। महिला कांस्टेबल के पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Share this story