LIC पॉलिसी सरेंडर करने पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा, जानिए नया नियम

 
LIC पॉलिसी सरेंडर करने पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा, जानिए नया नियम

नई दिल्ली। यदि आपने LIC या किसी भी जीवन बीमा पॉलिसी को बीच में छोड़ने का विचार किया है, तो अब यह पहले से कम नुकसानदायक होगा। बीमा नियामक संस्था IRDAI ने 1 अक्टूबर 2024 से सरेंडर वैल्यू से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब पॉलिसी को बीच में बंद करने पर ग्राहकों को Special Surrender Value (SSV) दी जाएगी।

अब ग्राहक पॉलिसी सरेंडर करते हैं, तो उन्हें पहले से 30–90% तक राशि वापस मिल सकती है। यह प्रतिशत इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितने समय तक प्रीमियम भरा और पॉलिसी कितने साल तक चली। नया नियम सभी एंडोमेंट पॉलिसियों पर लागू होगा और इससे ग्राहक बिना बड़ा घाटा उठाए अपनी पॉलिसी बंद कर सकेंगे।

WhatsApp Group Join Now

पहले और अब में बड़ा फर्क

पहले 4 साल में पॉलिसी सरेंडर करने पर ₹4 लाख की पॉलिसी पर ₹2.4 लाख तक ही रिफंड मिलता था। अब नया नियम लागू होने के बाद ₹3.1 लाख तक की राशि मिल सकती है। पहले साल में भी अब ग्राहक को ₹62,000 तक रिफंड मिल सकता है, जो पहले नहीं मिलता था।

सरेंडर वैल्यू कैसे तय होगी?

  • अब बीमा कंपनियां हर साल SSV कैलकुलेट करेंगी।

  • इसके लिए 10 साल के सरकारी बॉन्ड की ब्याज दर को आधार बनाया जाएगा।

  • कंपनियां इसमें अधिकतम 0.50% अतिरिक्त जोड़ सकती हैं।

नए नियमों के फायदे

  • 1 साल प्रीमियम भरने पर भी आंशिक रिफंड मिलेगा।

  • सरेंडर वैल्यू में पारदर्शिता बढ़ेगी।

  • ग्राहक को पॉलिसी खरीदते समय सारी जानकारी पहले से दी जाएगी।

बीमा खरीदने वालों के लिए यह एक राहत की खबर है। अब पॉलिसी सरेंडर करने पर उनका पैसा डूबेगा नहीं, बल्कि उन्हें एक निश्चित और पारदर्शी रकम मिलेगी।

Tags

Share this story