त्रिपुरा के निकाय चुनावों मे खिला कमल?TMC और CPM का सफाया

 
त्रिपुरा के निकाय चुनावों मे खिला कमल?TMC और CPM का सफाया

पाँच राज्यों के महत्वपूर्ण चुनावों से पहले बीजेपी के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली खबर आयी हैं। पूर्वोत्तर के त्रिपुरा राज्य में भाजपा निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराती दिख रही हैं। त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा की 13 लोकल बॉडी में बीजेपी आगे चल रही है। 20 लोकल बॉडी में से 7 पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। अगरतला नगर निगम में भी बीजेपी सभी 51 सीटों पर आगे चल रही है।

आमबासा नगर निकाय की 15 में से 12 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। टीएमसी और माकपा को 1-1 सीट ही मिल सकी है। इससे टीएमसी का खाता खुल गया है।त्रिपुरा में आज नगर निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 334 सीटों में से 112 सीटों पर बीजेपी निर्विरोध पहले ही जीत चुकी है। 222 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। त्रिपुरा में 25 नवंबर को नगर निकाय चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी।

तकरीबन 5 लाख वोटर्स में से 81.54 फीसदी ने वोट डाला था। वही दूसरी तरफ हार को देखते हुए विपक्षी दलों ने एक बार फिर चुनाव में धांधली का आरोप लगा दिया हैं। इन चुनावों में बीजेपी, टीएमसी और माकपा के बीच कड़ी लड़ाई हो रही है। टीएमसी ने इन चुनावों पर रोक लगाने की मांग की थी। टीएमसी की धुर विरोधी माने जाने वाली माकपा ने भी चुनावी गणित को समझते हुए उसके सुर में सुर मिलाया था।

त्रिपुरा के निकाय चुनावों मे खिला कमल?TMC और CPM का सफाया
Source-Scroll.in

दोनों ही पार्टियों ने पुलिस, चुनाव आयोग पर आपसी साठ- गाठ का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि बीजेपी की इनसे सांठगांठ हो गई है।बीजेपी ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने पूर्वोत्तर राज्य में पैठ जमाने के ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के दावों के खोखलेपन को जनता के सामने उजागर कर दिया है।

 त्रिपुरा राज्य के लोगों को भाजपा पर भरोसा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व बंगाल बीजेपी अध्यक्ष रहे दिलीप घोष ने त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को किराए के लोग बताया और कहा कि भाजपा और राज्य के लोगों के बीच मजबूत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल त्रिपुरा में अपना खाता तब तक नहीं खोल सकती जब तक भाजपा किसी सीट से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला न कर ले।

WhatsApp Group Join Now

नगर निकाय चुनाव के परिणाम उम्मीद के अनुसार आए हैं।गौरतलब है कि त्रिपुरा चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। कोर्ट ने मतदान के दौरान सुरक्षाबलों को भारी संख्या में तैनात करने का आदेश दिया था। कोंग्रेस नेता और अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने तृणमूल के दो आवेदनों को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में अशांत माहौल है। उम्मीदवारों को भी मतदान नहीं करने दिया गया। हिंसक घटनाएं हुईं। यहां तक कि मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन हुआ है। लेकिन कोर्ट ने चुनाव को टालने से साफ इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़े: गुरुग्राम में फिर हंगामा – अब सड़क पर नमाज़ की जगह ग्रामीणों ने 26/11 के शहीदो को हवन कर दी श्रद्धांजलि

यह भी देखे:

https://youtu.be/3sFFAXnCbIE

Tags

Share this story