लखनऊ: इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी की स्विमिंग पूल में संदिग्ध मौत

 
लखनऊ: इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी की स्विमिंग पूल में संदिग्ध मौत

लखनऊ। चिनहट थाने में तैनात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी की मौत ने पुलिस महकमे को हिला दिया है। इंस्पेक्टर का शव सोमवार सुबह 35वीं बटालियन परिसर स्थित स्विमिंग पूल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर अश्वनी सुबह करीब 8 बजे स्विमिंग ड्रेस पहनकर पूल में नहाने गए थे। देर तक उनके बाहर न आने पर परिजनों और सहयोगियों ने चिंता जताई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने तलाशी के दौरान उनका शव पूल से बाहर निकाला।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह है।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story